जेएनआई की खबर का असर,नगर शिक्षा अधिकारी पर गिरी गाज

0
110

anil shrmaफर्रुखाबाद: अमानक तरीके से नगर शिक्षा अधिकारी की कुर्सी में वर्ष से डटे अनिल शर्मा पर आखिर जेएनआई में खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने कार्यवाही कर दी| उन्हें पद से हटा दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

बीते 21 अगस्त को सपा नेता अनिल यादव ने जिलाधिकारी को सम्बोधित शिकायत कहा गया था कि नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा की उनके पद पर तैनाती ही नियम विरुद्ध है| शिकायत में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में लम्बे समय से खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) के पद काफी लम्बे समय से खाली है| लेकिन जनपद बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा फर्जी तरीके से जिला समन्वयक वैकल्पिक शिक्षा अनिल शर्मा को शासनादेश के विरुद्ध नगर शिक्षा अधिकारी का चार्ज दिया गया है| सपा नेता ने अनिल शर्मा को हटाकर किसी खंड शिक्षा अधिकारी को चार्ज देने की मांग की है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने कार्यवाही के आदेश भी दे दिये है| जेएनआई ने इस शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित किया था|

सोमबार को बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कार्यवाही करते हुये अनिल शर्मा को नगर शिक्षा अधिकारी के पद से हटा कर उनकी जगह पर खंड शिक्षा अधिकारी वागीश गोयल को नगर शिक्षा अधिकारी बना दिया है| वागीश के पास वर्तमान में बढ़पुर का भी चार्ज है| अनिल शर्मा को पुन: समन्वयक बना दिया गया है|

[adrotate banner="2"]