गजब! महिला के अंतर्वस्त्र से टकराकर लौट गई गोली, बच गई जान!

0
105

GOLI 1बर्लिन:इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि मामूली अंतर्वस्त्र से टकराकर गोली लौट गई और महिला की जान बच गई। महिला के जिस अंतर्वस्त्र से लगकर गोली लौटी, वो बेहद मामूली थी। दरअसल, गोली महिला की ब्रा के साइड स्ट्रिप पर लगी और वहीं से घूम गई। चूंकि सिलावट में इस्तेमाल किया गया धागा चिकना होता है, इसलिए गोली की दिशा बदल गई और महिला की जान बच गई।

[adrotate banner="3"]

मामला बर्लिन के नजदीक मेकेलबर्ग-वेस्टर्स मोनेरिनिया का है, जहां महिला अपने पति के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी। अचानक उसे सीने में दर्द हुआ। चेक करने पर पता चला कि वहां से गोली लगकर निकल चुकी है। दरअसल, गोली एक जंगली सुअर को निशाना लगाकर दागी गई थी। पर निशाना चूकने की वजह से महिला को लग गई। गनीमत ये रही कि महिला के अंतर्वस्त्र से लगकर उसकी दिशा बदल गई।
इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि मामूली अंतर्वस्त्र से टकराकर गोली लौट गई और महिला की जान बच गई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके अंतर्वस्त्र को सबूत के तौर पर जमा कर लिया है। ऐसे ही एक मामले में कुछ साल पहले एक व्यक्ति की जान चली गई थी, जिसमें वो सड़क पर वाहन से कहीं जा रहा था, पर जानवर को निशाना बनाकर चलाई गई गोली उसे लग गई थी। हैरानी की बात तो ये है कि जो गोली महिला को लगकर निकली वो 6.5 एमएम की गोली थी। इस गोली के लगने के बाद बचने की उम्मीद बेहद कम होती है।

[adrotate banner="2"]