ये क्‍या…राधे मां भी हैं एक्‍स पॉर्न स्‍टार सनी लियोन की फैन?

0
197

sunny-radhemaa112नई दिल्ली: पिछले काफी समय से राधे मां सुर्खियों में हैं। कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही उनको लेकर हर पल नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, ये भी खुलकर सामने आया है कि किस तरह सुभाष घई से लेकर प्रहलाद कक्कड़ तक जाने माने बॉलीवुड सितारे उनके भक्तों में शामिल हैं।

[adrotate banner="3"]

खैर, अब इस बात का भी खुलासा हो ही गया है कि आखिर राधे मां किस बॉलीवुड सितारे की दीवानी हैं। ये खुलासा उन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली 32 वर्षीय महिला ने किया है। उसके मुताबिक, राधे मां किसी और की नहीं, बल्कि पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन की बहुत बड़ी फैन हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि राधे मां बॉलीवुड आइटम नंबर पर डांस करती हैं और सनी लियोन की बहुत बड़ी फैन हैं। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसने राधे मां को सनी लियोन के सुपरहिट गाने ‘बेबी डॉल’ पर थिरकते हुए भी देखा है। वैसे राधे मां पर फिल्म बनाने की भी घोषणा हो चुकी है।

ऐसे में अगर सनी लियोन उनका लीड रोल निभाती नजर आ जाएं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी। अभी हाल ही में इसको लेकर मल्लिका शेरावत का नाम सामने आया था, मगर उन्होंने ट्वीट कर इस तरह की खबर से इंकार कर दिया और कहा कि लोग उनके नाम का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ नहीं।

[adrotate banner="2"]