संगठन को गुलाम समझते सपा के जनप्रतिनिधि

spaaa chatr sbhaaफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के जिला कार्यलय में आयोजित छात्र सभा की समीक्षा बैठक में जनपद के जनप्रतिनिधियो पर निशाना साधा गया| समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव विवेक भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। छात्रसभा के प्रदेश सचिव विवेक भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये।

छात्रसभा की बैठक में जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने जनपद के सपा विधायको व अन्य सपा के जनप्रतिनिधियो पर निशाना साधा| जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने कहा की सपा के सभी जनप्रतिनिधि संगठन को अपना गुलाम समझते है| उन्हें संगठन की जरूरत केबल चुनाव में पडती है| उन्होंने कहा की जनपद में तीन सपा के विधायक है और एक सपा समर्थित विधायक है| लेकिन संगठन की किसी भी बैठक में यह नही आते| जिससे कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता है| समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव विवेक भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। विवेक भदौरिया ने सदर विधानसभा क्षेत्र के छात्रसभा अध्यक्ष पद पर विजय सिंह के मनोनयन की घोषणा की।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्रसभा के जिला महासचिव उत्कर्ष यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव करवाना समाजवादी छात्रसभा की प्राथमिकता है। फिरोज खां, आदेश यादव, विजित दीक्षित, शिवम पाल, रोहित गुप्ता, भानुप्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता मंदीप यादव आदि मौजूद रहे।