मार्ग दुर्घटना में सहारा एजेंट की मौत

0
127

फर्रुखाबाद: पैसा कलेक्शन कर लौट रहे सहारा इंडिया कम्पनी के एजेंट 38 वर्षीय संजय मिश्रा पुत्र सूरज प्रसाद निवासी दीनदयाल बाग़ की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि ट्रक चालक भी गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

संजय अपनी बाइक से घर की तरफ जा रहे थे| तभी दीनदयाल बाग़ के सामने आलू लदा ट्रक खड़ा था| चालक लखीमपुर खीरी के हैदराबाद गनेशपुर निवासी 28 वर्षीय जुबैर पुत्र रहिस खां ने मौसम खराब होने के चलते ट्रक को खड़ा करके त्रपाल डाल रहा था| जैसे ही संजय मिश्रा ने खड़े ट्रक को ओवर टेक करना चाहा की तभी सामने से किसी वाहन से तेज हेडलाइट की रोशनी उसके मारी जिसे संजय अचानक खड़े ट्रक में टकरा गया| टक्कर लगने से दोनों गम्भीर घायल हो गये| दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया|

जंहा संजय को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया| जबकि ट्रक चालक जुबैर को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="2"]