डीआईजी ने सुना व्यापारियों का दुखड़ा

0
100

dig-n-chudhariफर्रुखाबाद: कानपुर रेंज के डीआईजी एन चौधरी ने आज दोपहर कोतवाली फर्रूखाबाद में पंहुचकर व्यापारियों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी| व्यापारियों ने चोरी के खुलेसा करने की मांग कि|

[adrotate banner="3"]

श्री चौधरी से मदारबाडी निवासी महेश चन्द्र ने शिकायत की कि भाई दिनेश चन्द्र गुप्ता का पुत्र अभिषेक उर्फ रिशू 5 नवम्बर से गायब है। जिसका आज तक पता नही चला जिस पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ राजेपुर मवे गोली से घायल शिक्षक संतोष पाठक ने डीआईजी से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की| जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिया| व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने डीआईजी से शिकायत कर कहा की जिन मामलो में वह समझौता करा देते है उसके बाद भी पुलिस परेशान करती है| जिस पर उन्होंने पुलिस से यह ना करने की हिदायत दी|

डीआईजी ने पुलिस को निर्देश दिये की जिन वाहनों पर तीन युवा बैठे हो उनका मौके पर ही चालन कर दे और मौके पर ही धनराशि बसूल करे| बाहन तब दे जब मौके पर नाबालिक के परिजन को बुला ले|

व्यापारी नेता संजीव मिश्रा बाबी, इकलाख खां आदि लोग कोतवाली में मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]