भाई चारा एकता करेगी गंगा की सफाई

0
147

gangaफर्रुखाबाद: गंगा की गंदगी को साफ़ करने के लिये भाई चारा एकता संस्थान के कार्यकर्ताओ ने कमर कसी है| इसके लिये रणनीति तैयार कर ली गयी है|

[adrotate banner="3"]

संगठन के अध्यक्ष ठा० सर्वेन्द्र सिंह ग्राम घारमपुर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है की 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे सभी गंगा तट की सफाई करेगे| उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के द्वारा करोड़ो रुपये गंगा की सफाई के नाम पर खर्च किये जा रहे है| लेकिन स्थित में कोई सुधार नही है| गंगा को निर्मल बनाने के लिये संगठन अपनी सम्पूर्ण ताकत झोक देगा|

इस दौरान सोनू ठाकुर, जनार्दन सिंह राठौर, राकेश सिंह, आदेश यादव, हरी प्रताप सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सलमान खान आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]