महिला सिपाही से छेड़छाड़ में मनचला युवक गिरफ्तार

0
100

arjun1फर्रुखाबाद : अपनी सहेली के साथ याकूतगंज से आ रही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात महिला सिपाही को रोक कर कुछ युवको से छेड़छाड़ कर दी।पुलिस ने महिला आरक्षी की शिकायत पर एक को छेड़छाड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

जिस समय महिला सिपाही गुजर रही थी उस समय गांव महरूपुर सहजू निवासी बाइक सवार अर्जुन श्रीवास्तव, चंदन दुबे व दिलीप पाल ने गांव के निकट रोककर उनसे छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी महिला आरक्षी ने 100 नंबर पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की सूचना दे दी, पुलिस ने बाइक नबंर के आधार पर युवक आरोपी अर्जुन श्रीवास्तव को दबोच लिया गया।

कोतवाली प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में छेड़छाड़ का मामला पाया गया है। आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

[adrotate banner="2"]