मोटरसाइकिल की डिग्गी से 45 हजार गायब

0
112

motar1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा बल्लू निवासी राकेश कुमार की बाइक की डिग्गी से 45 हजार रुपए उड़ा दिए| घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोेई कोई कार्यवाही नही की| अपनी पत्नी सुखदेवी के साथ

[adrotate banner="3"]

राकेश कुमार पत्नी सुखदेवी के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए थे। सुखदेवी ने अपने खाते से 45 हजार रुपए निकाले और पान की दुकान के नजदीक खड़ी बाइक की डिग्गी में रख दिए। इसी बीच दुकान से समोसा लेने चले गये| तभी किसी ने मौका देखकर रुपये गायब कर दिये| घटना के बाद राहगीर व दुकानदारों की भीड़ लग गई।

घटना होने के बाद दोनों पति-पत्नी थाने में आकर पुलिस को घटना की जानकारी दीसुखदेवी ने बताया कि उन्हें लोहिया आवास मिला है। उसकी दूसरी किश्त आयी थी। आवास का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए उन्होंने बैंक से 45 हजार रुपये निकाले थे।थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]