भाजपा नगर महामंत्री के चाचा के घर लाखो की चोरी

0
97

chori 348फर्रुखाबाद : बीती रात चोरो ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर निवासी भाजपा के नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा के चाचा एडवोकेट रामऔतार वर्मा के मकान से चोरों ने गुरुवार रात 6 लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस अधिकारियो ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

भजापा नेता धीरेन्द्र वर्मा ने बताया की गुरुवार की रात उनकी चाची प्रेमदेवी अपनी पुत्री अंजली के साथ कमरे में सो रही थी|
चाचा रामऔतार मकान के सामने अहाते में सो रहे थे| चोर मकान की बैठक की कुण्डी तोड़कर अंदर घुसे और अमर में कोहराम मचा दिया| लाखो रुपये के जेबर व नकदी को चोरी कर लिया| जिस समय चोर जा रहे थे तभी एक ने प्रेमदेवी के गले में पड़ा मंगल सूत्र तोड़ने का प्रयास किया| जिस पर वह चीख पड़ी| घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी
आवास विकास चौकी प्रभारी डेढ़ छैल कुमार व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की।
पूर्व में हुई चोरी का खुलासा नही
बीते तीन जुलाई को भाजपा के नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा के घर से कीमती जेवरात आदि सामान चोरी हो गया था।लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चोरी में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर विवेचना समाप्त कर दी थी।

[adrotate banner="2"]