दिल्ली में लगे पोस्टर, केजरीवाल ‘हेल हिटलर’

0
90

hitlerkejriनई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर राजधानी में महादेव रोड पर लगे हैं। इन पोस्टरों में केजरीवाल को हिटलर दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि अगर आम आदमी पार्टी में रहना है तो अरविंद-अरविंद कहना होगा। ये पोस्टर भगत सिंह क्रांति सेना ने लगाए हैं।

[adrotate banner="3"]

ये पहली बार नहीं जब भगत सिंह क्रांति सेना ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। इससे पहले एक अप्रैल यानी मूर्ख दिवस के मौके पर भी भगत सिंह क्रांति सेना ने दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर लगाकर केजरीवाल का मजाक उड़ाया था। इन पोस्टरों के जरिए दिल्लीवालों को केजरीवाल दिवस के नाम से बधाई दी गई थी।

भगत सिंह क्रांति सेना पहले भी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला करती रही है। कश्मीर मुद्दे पर प्रशांत भूषण के जनमत संग्रह वाले बयान पर जिस शख्स ने भूषण के ऑफिस में घुसकर उनसे मारपीट की थी, वो भी भगत सिंह क्रांति सेना से ही ताल्लुक रखता था।

[adrotate banner="2"]