वाराणसी में सेक्स रेकैट, पकड़ी गई पांच युवतियां

0
146

sex rekatवाराणसी:धार्मिक तथा कला के साथ साहित्यिक विरासत संजोये वाराणसी में कल एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने दबिश देकर मकान से देह व्यापार में संलिप्त पांच युवतियों और एक ग्राहक को पकड़ा। लंबे समय से चल रहे इस रैकेट का संचालक किशन प्रजापति पुलिस को चकमा देकर दो अन्य ग्राहकों के साथ मौके से फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

पुलिस को सूचना मिली थी कि घसियारी टोला में किशन प्रजापति के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पुख्ता करने के बाद आदमपुर थाने पर तैनात महिला दारोगा अनिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घसियारी टोला पहुंची और किशन प्रजापति के मकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान कमलगड़हा का फहीम युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के आने की भनक तब तक दूसरे कमरे में मौजूद किशन व दो अन्य ग्राहकों को हो गई। तीनों मौके से भाग निकले जबकि कमरे में मौजूद चार युवतियां पकड़ ली गईं। कमरों की तलाशी में पुलिस को बीयर, गर्भ निरोधक समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिले।

पकड़ी गई युवतियों में से एक प्रहलाद घाट की, दो मुगलसराय की, एक जैतपुरा की और एक सारनाथ थाना क्षेत्र की है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांच सौ-हजार में देता था कमरा

घसियारी टोला के उक्त मकान में देह व्यापार का खेल लंबे समय से चल रहा था। दो साल पहले भी पुलिस ने छापामारी की थी और उस समय भी देह व्यापार में संलिप्त दो लड़कियां मिली थीं। पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि किशन ने मकान के प्रथम तल पर मौजूद दो कमरों को इस धंधे के लिए रखा था। एक कमरा, जो काफी सुसज्जित था उसका किराया वह ग्राहकों से एक हजार रुपये और दूसरे कमरे का जो साधारण था उसका पांच सौ रुपये वसूलता था। ग्राहक से वसूली गई अन्य रकम युवतियों को मिलती थी जिनके पास ग्राहक जाता।

फोन व संबंधों के आधार पर चल रहा था कारोबार

पुलिस के अनुसार किशन और उसके मित्र फोन के माध्यम से ग्राहक सेट करते थे। इस कारोबार में ‘माउथ टू माउथ’ का भी बड़ा खेल था। एक ग्राहक के जरिए किशन व उसके साथी अन्य ग्राहकों से संपर्क साध लेते थे। नए ग्राहक के पहुंचने पर उसे एक कोडवर्ड बताना होता था जो सिर्फ किशन और उसके पुराने ग्राहक को पता होता था।

[adrotate banner="2"]