लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे के सभी मॉल, शोरूम व दुकानों में ट्रायल रूम या चेंज रूम में गुप्त कैमरों व वीडियो रिकार्डिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित थानाध्यक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
[adrotate banner="3"]
मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। इस तरह की घटनाओं को हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटनाएं पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को जिम्मेदार माना जाएगा। थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
[adrotate banner="2"]


