नर्स की लापरवाही के विरोध में सर्वोदय मंडल ने दिया धरना

0
68

lasaman singhफर्रुखाबाद: बीते लगभग 12 दिन से अनशन कर रहे सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों को पुलिस ने बीते दिन जबरन लोहिया अस्पताल में भर्ती कर दिया था| अस्पताल में नर्स की लापरवाही व अभद्रभाषा के प्रयोग से अभी अनशनकारी लोग लोहिया अस्पताल पर धरने पर बैठ गये|

[adrotate banner="3"]

सर्वोदय मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने लोहिया के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० रतन कुमार को दिये गये पत्र में कहा है की बीते 31 मार्च को अनशनकारी फूलप्यारी, जसबंत सिंह, गंगा सिंह, चहेती 31 मार्च को लोहिया अस्पताल में भर्ती किये गये थे| बीते दिन लक्ष्मण सिंह, विक्रांत सिन्हा व सतीश चन्द्र को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | लक्ष्मण सिंह ने बताया भर्ती होने के बाद हम लोगो के साथ अभद्रता की जा रही है व समय पर दवाई भी नही दी जा रह है| इसके साथ ही दवाई बाहर से जाने के लिये वध्य किया जा रहा है|
मरीजो को दवा का पूरा डोज जा देकर दवा की चोरी हो रही है|
मरीजो का सेम्पल लेते समय स्प्रिट का प्रयोग भी नही किया जा रहा है| गंदगी भरी पड़ी है| लाइट की व्यवस्था दुरुस्त नही है| इसके साथ ही साथ स्टाफ़ नर्स के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है| उन्होंने जल्द लोहिया अस्पताल में भ्रष्टाचार करने वाले चिकित्सको का ट्रासफर करने कि मांग की |
उन्होंने सीएमएस रतन कुमार को ज्ञापन सौपा| इस दौरान फूल प्यारी, विक्रांत सिन्हा, सतीश चन्द्र ,धनपाल, चहेती, शीशपाल आदि मौजूद रहे| सीएमएस ने बताया की नर्स की शिकायत मिलने पर उसकी तैनाती दूसरी जगह की गयी है|

[adrotate banner="2"]