कन्टेनर चालक का था बनपोई में मिला शव

0
114

penफर्रूखाबाद:होली की रात मोहम्मदाबाद के गांव बनपोई के निकट बरेली इटावा हाईवे पर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की बायी आंख के नीचे काफी बड़ा मस्सा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव की शिनाख्त के लिये पड़ोसी जनपदों से भी गुमशुदा लोगों की जानकारी की जा रही थी।तभी घटना का हत्या का कारण कन्नौज पुलिस ने खोज निकला है|

[adrotate banner="3"]

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना पुलिस ने एक कन्टेनर को कब्जे में ले लिया है।पुलिस का दाबा है की
जनपद रामपुर के ग्राम मिलक निवासी चालक जगनपाल कन्टेनर से टीवीएस बाइकों की जनपद इटावा में डिलेवरी कर 6 मार्च की रात वापस लौट रहा था। रास्ते में किसी तरह बदमाशों ने कन्टेनर को लूट लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी और शव को मोहम्मदाबाद के गांव बनपोई के निकट बरेली इटावा हाईवे पर फेंक दिया|

मोहम्दाबाद व गुरसहायगंज पुलिस अब लुटेरो को तलाश कर रही है। सीओ योगेश कुमार व मोहम्दाबाद कोतवाली प्रभारी रामजीवन यादव ने गुरसहायगंज के इंस्पेक्टर अरविन्द मोहन से भेटकर घटना के संबंध में कुछ की जानकारी की। लेकिन अभी तक लुटेरो का कोई सुराग नही लगा है|

[adrotate banner="2"]