किशोरी को खेत में खींचकर ले जाने में पिता-पुत्र सहित चार फंसे

0
108

uppफर्रुखाबाद:(नवाबगंज)थाना क्षेत्र के ग्राम वलीपुर निवासी एक किशोरी को खेत में खींचकर लेजाने का प्रयास किया गया| पुलिस ने तहरीर मिलने पर पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|

[adrotate banner="3"]

किशोरी ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मामले की शिकायत करने संजू के घर गये। इस पर संजू के परिजन गालीगलौज करने लगे। मामला तूल पकड़ने पर संजू के परिजनों ने नाजायज रायफल व तमंचे निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने संजू, उसके भाई वीनेश कुमार, कमलेश कुमार व पिता महेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]