डीएम की पत्नी की कार खड्ड में गिरी

0
82

28_02_2015-28hrd028-c-2फर्रुखाबाद:लखनऊ से जनपद आ रही जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की पत्नी निशा चौहान की बुलेरो कार हरदोई जनपद में असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी| जिसमे बे बाल-बाल बच गयी| उन्हें अन्य वाहन से जनपद भेजा गया|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की पत्नी निशा सिंह शनिवार की शाम लगभग पांच बजे बोलेरो से लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रही थीं। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम समुदा में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस घटना में श्रीमती सिंह बाल-बाल बच गई।

जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र मिश्र और लोनार थानाध्यक्ष नीरज वालिया मौके पर पहुंचे और बोलेरो को क्रेन से बाहर निकलवाया। उधर जिला मुख्यालय से आए वाहन द्वारा उन्हें फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया।

[adrotate banner="2"]