गंगा में मछली मारने के खिलाफ हिजाम की हुंकार

0
142

gangaa 236फर्रुखाबाद: गंगा में बीते दिनों से तेज हुई मछली मारने वाले लोगो के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है\ संगठन ने अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल से भेट कर उनसे मछली मारने वालो के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की मांग की है|

[adrotate banner="3"]

भागीरथी में मछली का शिकार करने वाले के संबंध में एडीएम को दिए गए ज्ञापन में मांग की गयी है की गंगा में मछली मारने पर तत्काल रोक लगा दी जाये| मछली मारने वालो पर रासुका की कार्यवाही की जाये| इसके साथ यदि मछली मारी जाये तो गंगा घाट पर स्थित पांचाल घाट चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही की जाये|

संगठन ने कहा है की यदि मांगो पर कार्यवाही ना हुई तो संगठन आंदोलन पर उतारू होगा| इस दौरान किशन शर्मा, राहुल भाटिया जिला उपाध्यक्ष, दीप यादव, संजीव मौर्य, राजदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]