सीपी विधा निकेतन के आधा दर्जन शिक्षकों के खिलाफ तहरीर

0
103

teacherफर्रुखाबाद :(कायमगंज)सीपी विद्या निकेतन में 11वीं कक्षा के के छात्र कोतवाली क्षेत्र के गांव कलाखेल निवासी मुख्तयार खां का पुत्र न्याज अहमद के परिजनों ने एसडीएम को घटना के बारे में लिखित सूचना दी। एसडीएम ने प्रार्थना पत्र पर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश दिया।

[adrotate banner="3"]

छात्र ने शिक्षक अजीत सक्सेना, अनुज मिश्रा, पंकज शुक्ला, राघवेंद्र अवस्थी, आरके वाजपेयी, भुवनेश्वर शर्मा व अन्य अध्यापकों के खिलाफ तहरीर दी। अध्यापक अजीत सक्सेना व छात्र के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है। तब से छात्र स्कूल नहीं गया था।

न्याज अहमद सीपी विद्या निकेतन में 11वीं कक्षा का छात्र है। वह मंगलवार को दोपहरवह अपने साथी अब्दुल्ला से बुकलेने गया आरोप है की क्लास टीचर अजीत सक्सेना ने शिक्षक स्टाफ के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटायी कर दी। छात्र ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने एसडीएम को घटना के बारे में लिखित सूचना दी। एसडीएम ने प्रार्थना पत्र पर पुलिस को जांच कर वैधानिक कार्रवाई का आदेश दिया। छात्र के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर दरोगा रामनरेश ¨सह से मुकदमा दर्ज करने को कहा। दरोगा ने स्कूल के प्रधानाचार्य को फोन किया। प्रधानाचार्य कोतवाली से परिजनों को वार्ता के लिए स्कूल बुला लाये।

प्रधानाचार्य पी.रथ ने बताया कि अध्यापक ने छात्र को डांट दिया था, मामूली बात थी। परिजनों से वार्ता के बाद मामला निपट गया है।

[adrotate banner="2"]