हैरान कर देंगे दिल्ली में ‘आप’ की जीत के ये आंकड़े

0
112

Arvind Kejriwalनई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत में पार्टी के छह उम्मीदवारों ने 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। विकासपुरी विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव ने 77665 वोटों से दिल्ली में जीत का रिकॉर्ड स्थापित किया। पिछले चुनाव में यादव ने महज 405 वोटों से बीजेपी के कृष्ण गहलौत को हराया था। जबकि इस बार उन्होंने बीजेपी के ही संजय सिंह को 77665 मतों से शिकस्त दी।

[adrotate banner="3"]

इस बार के चुनाव में सबसे कम वोटों से हार नजफगढ़ से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार भरत सिंह के नाम रही। उन्हें आप के कैलाश गहलोत ने 1555 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी दूसरी सबसे कम वोटों से हारने वाली प्रत्याशी रहीं। उन्हें कृष्णा नगर सीट पर आप के उम्मीदवार एस के बग्गा ने 2277 वोटों से हराया।

आप के पचास हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में बुराड़ी विधानसभा सीट से संजीव झा ने बीजेपी के गोपाल झा को 67950 वोटों से हराया। ओखला से आप के अमानतुल्ला खां ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रज सिंह को 64845 मतों से और सुल्तानपुर माजरा से उसके उम्मीदवार संदीप कुमार ने बीजेपी के प्रभु दयाल को 64439 वोटों से हराया।

देवली सीट से आप के प्रत्याशी प्रकाश ने 63937 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के अरविंद कुमार को हराया। बवाना से इस पार्टी के वेदप्रकाश ने बीजेपी के गुग्गन सिंह को 50023 मतों से हराया।

[adrotate banner="2"]