सच्चा राष्ट्रवाद समाजवाद के ही गर्भ से निकलता है: सपा

0
177

SMAJVADI PARTIफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पुरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाई| जिसमे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| पूर्व मंत्री ने सतीश दीक्षित ने कहा की सच्चा राष्ट्रवादी समाजवाद के ही गर्व से जन्म लेता है|

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने कहा की कर्पूरी ठाकुर समाजवादी विचार धारा के धनी थे| इसी विचारधारा से ही विश्व का भला है| उन्होंने नीति- नीयत साफ करके समाज को सेवा करने का मार्ग दिखाया|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि सम्पूर्ण देश में कर्पूरी ठाकुर ने समाजवाद कि अलख जगायी| उन्होंने कहा कि सच्चा राष्ट्रवाद समाजवाद के गर्भ से ही निकलता है|

गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, सर्वेश राही, महावीर सिंह, राधेस्याम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश दिवाकर, रामरतन शाक्य, मो० इसरार खान, असलमशेर खान, छोटेलाल कश्यप, जियाउद्दीन खान, आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]