लखनऊ:अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल अब आगरा के ताजमहल का दीदार नहीं करेंगे। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगरा दौरे का कार्यक्रम रद होने की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार तथा आगरा जिला प्रशासन को दे दी गई है।
[adrotate banner="3"]
केन्द्र सरकार ने बराक ओबामा के आगरा दौरे के रद होने की जानकारी को औपचारिक रूप से प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को दी गई है। बीते कई दिनों से आगरा दौरे पर बराक ओबामा की सुरक्षा को लेकर अमेरिका के जो अधिकारी अपनी टीमों के साथ आगरा में डेरा डाले थे वो भी अब लौटने की तैयारी में हैं। इससे तय हो गया है कि बराक तथा मिशेले ओबामा अब ताजमहल का दीदार नहीं करेंगे।
[adrotate banner="2"]

