खिचड़ी भोज में हिन्दू महासभा ने बनाये पांच सैकड़ा सदस्य

0
85

hindu mhaa sbhaaफर्रूखाबाद:मेला रामनगरिया में आयोजित हिन्दू महासभा के खिचड़ी भोज में भीड़ उमड़ी| पदाधिकारियों ने भोज के दौरान 5 सैकड़ा नये लोग बनाये गये|

[adrotate banner="3"]

हिन्दू महासभा ने मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित खिचड़ी भोज के दौरान 500 सदस्य बनाकर संगठन को और मजबूत किया है। खिचड़ी भोज में सैकड़ो लोगो ने स्वाद चखा| संगठन के मीडिया प्रभारी मानू वर्मा ने बताया कि रामनगरिया में प्रशासनिक द्वार के पास सदस्यता एवं जागरूकता शिविर लगाया।

इस दौरान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह सहित दर्जनो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने हवन पूजन कराया। लोगो को महासभा के कार्यो के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। इस दौरान श्यामू कश्यप, नवनीत मिश्रा, दीपक शर्मा, दीपक द्विवेदी एडवोकेट, नवनीत पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]