माया के जन्मदिन पर दिखा महेंद्र का जलबा

0
140

mhendr ktiyar bspफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के सदर विधान सभा क्षेत्र में भोलेपुर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुए मायावटी के जन्मदिन के कार्यक्रम में भरी भीड़ देख मुख्य अतिथि ने सदर विधान सभा प्रभारी महेंद्र कटियार कि पीठ ठोंकी|

[adrotate banner="3"]

जल्द ही महेंद्र कटियार के साथ-साथ भोजपुर विधान सभा के नेता जैमनी राजपुर व अमृतपर से शिशुपाल सिंह के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी बनाये जाने कि खबर से उनके समर्थको में जोश का संचार हो गया है| जिसका नमूना आयोजित मायावती के जन्म दिन समारोह में नजर आया| गेस्टहाउस का मैदान भराहुआ था| जिसे देखकर महेंद्र कटियार के चेहरे पर तो ख़ुशी साफ नजर आ रही थी| इसके साथ ही साथ मुख्य अतिथि संजीव दोहरे व जसकरण सिंह कठेरिया भी काफी उत्साहित नजर आये|

मुख्य अतिथि ने तीनो नेताओ कि पीठ थपथपाई साथ ही साथ चुनाव कि तैयारी में तेजी से लगने के लिए कहा| इस दौरान महेंद्र कटियार ने सम्बोधित करते हुए सभी को विश्वास दिलाया कि बसपा सरकार में सभी के हितो को ध्यान में रखकर कार्य किया जायेगा| उनके दरवाजे जनता कि मदद के लिए खुले है|

[adrotate banner="2"]