भाजपा बकरी के बच्चे को पिल्ला बनाने में माहिर: जसकरन

0
112

jskran singh bspफर्रुखाबाद: मायावती के 59 वे जन्मदिन पर मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर जसकरन सिंह कठेरिया ने विपक्षी पार्टियो के साथ केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता में लोगो को गुमराह करने का हुनर है| वह बकरी के बच्चे को कुत्ते का पिल्ला बनाने में जादा देर नही करते|

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में पंहुचने के उपरांत मुख्य अतिथि मंडल जोन कोआर्डिनेटर जसकरन सिंह के साथ सदर विधान सभा प्रभारी महेंद्र सिंह कटियार, जैमनी राजपूत ने डॉ० भीमराव अम्बेडर व कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मंच से भीड़ को सम्बोधित करते हुए जसकरन सिंह कठेरिया ने कहा कि मायावती ने दलितों के हितो से कभी समझौता नही किया| लेकिन भाजपा व कांग्रेस कि सरकारों न दलितो के हितो पर कभी ध्यान नही दिया| मोदी ने इस लिए अपनी जाति तक नही बतायी|

मोदी सरकार ने केबल सरकार बनने से पहले झूठे बादे ही किये सरकार बनने के बाद अपने वादो पर आज तक अम्ल नही किया| भाजपा पेट्रोल -डीजल के दामो को काम करने कि बात करती है| जबकि हकीकत यह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम मोदी सरकर कि बजह से काम नही हुए वल्कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरबट होने से कम हुए है| भाजपा में केबल एक ही विचारधारा के लोग है जो किसी भी बकरी के बच्चे को कुत्ते का पिल्ला बना देते है| बीजेपी धन्नासेठो कि पार्टी है| इसमे गरीबो के हितो को ध्यान में नही रखा जाता है| जबकि बहुजन समाज पार्टी गरीबो कि पार्टी है जिसमे गरीबो के हितो के साथ-साथ सर्व समाज को ध्यान में रखकर कार्य किया जाता है|
सपा नेता कर रहे गरीबो कि जमीनो पर कब्जे
इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार के नेताओ पर भी जमकर तीर चलाये| उन्होंने कहा कि वर्तमान कि प्रदेश सरकार के नेता समाज के हित कि जगह अपना भला करने में लगे है| जमकर गरीबो कि जमीन अपर कब्जे हो रहे है| लेकिन कोई कुछ बोलने वाला नही है|
इसके अलावा मुख्यअतिथि संजीव दोहरे , जिलापंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सदर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह कटियार, जैमनी राजपूत, शिशुपाल सिंह, मनोज अग्रवाल, युनुस अंसारी, घुन्नु प्रधान, प्रो० शैतान सिंह शाक्य, आदि ने भी विचार व्यक्त किये|

[adrotate banner="2"]