यूपी में कांग्रेस की चार सौ की सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

0
85

13_01_2015-nirmal_khatriलखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। 400 सदस्यों की कमेटी में 34 उपाध्यक्ष, 64 महासचिव, 43 संगठन सचिव और 107 सचिव हैं। हरीश वाजपेयी पूर्ववत कोषाध्यक्ष रहेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया था। तब से इसके गठन की कवायद चल रही थी।

[adrotate banner="3"]

नई कमेटी में कांग्रेस विधायक पंकज मलिक व बंशी पहाडिय़ा, मीडिया व अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन क्रमश: सत्यदेव त्रिपाठी व सिराज मेहदी, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी व अनुसुइया शर्मा सहित 34 को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस विधायक ललितेश त्रिपाठी व आराधना मिश्रा मोना, स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ अवस्थी की पत्नी प्रेमा अवस्थी, पूर्व संगठन सचिव सत्यदेव सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन मारूफ खान, ओंकार सिंह, प्रमोद सिंह, डा. लालती देवी, श्याम किशोर शुक्ला, डा.आरपी त्रिपाठी, संजीव सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

संगठन सचिव के रूप में 64 लोगों को नियुक्त किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह भी शामिल हैं। साथ ही 107 सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 84 लोगों को शामिल किया गया है जबकि 68 को स्थायी आमंत्रित की श्रेणी में रखा गया है।

जातीय समीकरण

कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्यों का चयन उनके मौजूदा अथवा अतीत में पद विशेष में रहने के आधार पर होता है। स्थायी आमंत्रित की श्रेणी के 68 के अलावा शेष 332 पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों में से 81 ब्राह्मण, 43 ठाकुर, 52 अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति, 55 मुस्लिम तथा 61 पिछड़े वर्ग से हैं। अन्य की श्रेणी में 32 लोग हैं।

[adrotate banner="2"]