फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने जिस समय जिलाधिकारी कार्यालय में पंहुचकर प्रदर्शन किया तो कुछ नेता मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की योजना बंनाने लगे| लेकिन पुलिस व प्रशासन के कड़े रुख के बाद भाजपा नेताओ के अरमान मिटटी में मिल गये|
[adrotate banner="3"]
तकरीबन तीन घंटे तक जब भाजपा नेता जब जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर बैठे रहे और कोई उन्हें पूंछने नही आया तो कुछ भाजपा नेता आक्रोशित हो गये उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में फूंकने की योजना बना डाली| परिसर में लगे होर्डिंग नोच कर उसका पुतला बनाने की तैयारी कर ली|
पुलिस व एलआईयू पहले से ही सक्रिय थी पर्याप्त मात्रा में पीएसी भी तैनात की गयी थी| जिससे कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता हिम्मत नही जुटा पाये| और उनके पुतला फूंकने की योजना हवा हो गयी|
[adrotate banner="2"]

