खिनमिनी के प्रधान के खिलाफ धन गबन की हो सकती जाँच!

0
100

420फर्रुखाबाद: शमसाबाद विकास खंड के ग्राम खिनमिनी के प्रधान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सरकारी धन गबन करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी है| जिलाधिकारी ने जाँच का भरोसा दिया है|

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के मंत्री लक्ष्मण सिंह ने जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह चौहान को शिकायती पत्र देकर कहा है की खिनमिनी के ग्राम प्रधान ने वर्ष 2011 से 014 तक विभिन्य योजनाओ के अंतर्गत बनवाए गए शौचालय अपात्रो को आवंटित कर दिए गए और अमानक बनाए गए| इसके साथ ही साथ वर्ष 011-012 में सौ शौचालयों का धन गबन कर लिया गया| एक भी शौचालय नही बनवाया|
इसके अलावा इंदिरा आवसो में धोखाधड़ी, ग्राम पंचायत में खड़ंजा एवं नाली निर्माण के कार्यो में बहुत घोटाला किये जाने की भी जाँच की मांग की गयी है| तकरीबन प्रधान के सभी कार्यो से असंतुष्ट ग्रामीण भी सर्वोदय मंडल के साथ गए|

इस दौरान मुन्ना लाल राजपूत, हरेन्द्र सिंह, शिवदिन सिंह, विक्रांत सिन्हा, अर्जुन सिंह, रामसनेही, लेखराज, प्रताप[ सिंह, धर्मेन्द्र सिंह राकेश कुमार, सुनीत कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]