उत्तर प्रदेश के शहरों में आज-कल रातभर मिलेगी बिजली

0
170

power3लखनऊ: नए साल पर शहरों में दो रात बिजली नहीं कटेगी। इसके लिए अतिरिक्त इंतजाम किया गया है।

[adrotate banner="3"]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कारपोरेशन प्रबंधन ने 30 और 31 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्तर तक के सभी शहरों को बिजली कटौती से मुक्त रखने का इंतजाम किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शाम सात बजे से रातभर सूबे के सभी शहर बिजली कटौती से पूरी तरह मुक्त रहेंगे।

पहली जनवरी को सुबह छह बजे तक शहरों को बिजली देने के इंतजाम हैं। इसके लिए इनर्जी एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली खरीदी जा रही है।

[adrotate banner="2"]