थाने में होमगार्ड के साथ नाइंसाफी, पसलियां टूटी अब जान नहीं बाकी

0
100

blood-murderमेरठ : मेरठ में एक सिपाही की हैवानियत ने साथी होमगार्ड तिलकराम की जान ले ली। पांच हजार रुपये की चोरी के आरोप में सिपाही ने होमगार्ड को इतना पीटा कि उसके शरीर की पसलियां टूट गईं। पांच दिन उपचार के बाद होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। होमगार्ड के परिजनों के हंगामा करने के बाद सिपाही रामबीर के खिलाफ जानी थाने में गैरइरादातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

[adrotate banner="3"]

यहां मेरठ के टीपी नगर थाने में तैनात तिलकराम 23 दिसंबर रात की ड्यूटी के बाद दो बजे थाने के ऊपर बनी बैरक में सिपाही रामबीर के बिस्तर पर लेट गए। आरोप है कि बिस्तर पर रखे रामबीर के पर्स से होमगार्ड ने पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसी बात पर सिपाही ने नीचे गिरा गिरा कर होमगार्ड को बेल्ट से पीटा। उसके बाद होमगार्ड सुबह नौ बजे अपने घर पहुंचा था। तभी उसे साढ़े दस बजे कोई सिपाही घर से बुलाकर अपने साथ ले आया। उसके बाद घर से एक किमी दूरी पर गंभीर हालत में तिलकराम पड़ा मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शरीर की सभी पसलियां टूटने के कारण होमगार्ड ने सोमवार की सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। होमगार्ड के भाई जयराम ने जानी थाने में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सिपाही के निलंबन की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है।

[adrotate banner="2"]