अधेड़ की चाकुओ से गोद कर हत्या

0
106

MAUTफर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात बाइक से घर जा रहे एक अधेड़ की चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है| जिससे पूछताछ की जा रही है| पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंडूआ निवासी 40 वर्षीय बलवीर पुत्र ब्रजनंदन लाल राजपूत बीते रविवार को शाम गांव के ही मोहन के साथ तकरीवन चार बजे गाँव के ही सर्वेश कुमार की बाइक लेकर गया था| तभी महेंद्र पुत्र बाबूराम की मासूम पुत्री बाइक की टक्कर से दुर्धटना ग्रस्त हो गया| जिस पर बाबूराम व महेंद्र के साथ बलवीर व मोहन भी उसका इलाज करने के लिए गये बाबूराम ने उसे कायमगंज कस्बे में ही एक निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया| उसी शाम तकरीवन पांच बजकर 30 मिनट पर मोहन के साथ बलवीर बाइक से ही गाँव के लिये निकले| देर रात महेंन्द्र ने बलवीर की पटरी के पास फोन किया की उसके पति की लाश पड़ी है|

परिजन जब पंहुचे तो बलवीर की लाश सूखानगला के निकट पड़ी थी उसका शरीर चाकुओ से गोद दिया गया था| परिजनों ने बाबूराम, व उसके पुत्र महेन्द्र पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया| मौके पर पंहुची पुलिस ने परिजनों के आरोप पर बाबूराम को हिरासत में ले लिया| वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है| महेंद्र घटना के बाद से फरार है|

कायमगंज कोतवाल ने बताया की परिजनों के आरोप के हिसाब से हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| आरोपी बाबूराम से पूंछताछ की जा रही है| पुलिस घटना को दुर्घटना मान रही है|

[adrotate banner="2"]