बीजेपी के सक्रिय सदस्यो को सौ-सौ सदस्य बनाने का मिला लक्ष्य

0
98

BJP VIMAL, RJNI,फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित किये गये अमृतपुर के विशेष सदस्यता सम्मेलन में कहा गया की सभी सक्रिय सदस्य सौ नये सदस्यों को पार्टी से जोड़े जिससे आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत जी जा सके|
शहर के देवरामपुर क्रासिंग स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित विशेष सदस्यता अभियान में विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों पर चर्चा की गयी| जिसमे कहा गया की देश मोदी को पसंद कर रहा है| मोदी की आंधी चल रही है| देश की जनता ने दिल्ली की कुर्सी पर मोदी को बैठाया अब प्रदेश की जनता लखनऊ की कुर्सी पर बीजेपी की सत्ता को देखना चाहती है| हमे जनता का की आवाज को और बुलंद करना है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा की सभी कार्यकर्ता तेजी के साथ सदस्यता अभियान में लग जाये| जिससे लक्ष्य को पूरा किया जा सके| भाजपा नेताओ ने कहा की सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने बुथो पर सौ सक्रिय सदस्य बनाये|
इस दौरान डॉ रजनी सरीन, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री विमल कटियार, प्रभात अवस्थी, भास्कर दत्त द्विवेदी, महामंत्री आदि मौजूद रहे|
युवा मोर्चा ने भी चलाया सदस्यता अभियान
भाजयुमो के जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा ने सदस्यता कैम्प लगाकर 123 लोगो को भाजापा का सदस्य बनाया| युवा मोर्चा एक दिसम्बर से लेकर पांच दिसम्बर तक कैम्प लगाकर सदस्यता ग्रहण कराएगा| इस दौरान रिक्की कटियार, विजेंद्र राठौर, अनुराग चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि रामवीर शुक्ला, ज्ञानेश गौड़, धीरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]