मीडिया से बचाकर कोतवाल के हत्यारे को क्यों भेजा जेल?

kori papu kotvalफर्रुखाबाद: दबिश के दौरान शहर कोतवाल राजकुमार सिंह की हत्या करने वाले पप्पू कोरी को पुलिस ने रविवार को नाटकीय ढंग से जेल भेज दिया| जबकि चप्पे-चप्पे पर मिडिया कर्मी तैनात रहे| इसके बाद भी पुलिस ने नाटकीय ढंग से कोरी को भेज दिया|

पुलिस ने देर रात आरोपी पप्पू कोरी पुत्र ठकुरी प्रसाद कोरी के खिलाफ धारा 302/506/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था| पुलिस घटना के तुरंत बाद से ही आरोपी को मिडिया के कैमरे से बचाए घूम रही थी| उसे पहले तो शहर कोतवाली लाया गया जब मिडिया का दबाब बढ़ा तो आरोपी को कोतवाली से हटा दिया गया| तब से मिडिया व पुलिस में चूहे बिल्ली का खेल चल रहा था|

नियम के अनुसार शहर कोतवाली के किसी भी आरोपी का मेडिकल लोहिया अस्पताल में ही होता है| लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने चोरी छिपे आरोपी कोरी का मेडिकल लिंजिगंज अस्पताल में करा दिया|
अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया ने बताया की आरोपी को अदालत में पेश किया गया| अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया|