ब्रेकिंग:आवास विकास के सभासद पर जान लेवा हमला, सीने पर मारी गोली

0
104

rakesh gangvarफर्रुखाबाद: लोहिया नगर वार्ड के सभासद राकेश गंगवार को देर शाम बदमाशो ने गोली मार कर घायल कर दिया| गंभीर हालत में सभासद को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जंहा से उन्हें रिफर कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के सभासद राकेश गंगवार पुत्र राजा सिंह गुरुवार देर शाम कालोनी में ही स्थित स्वागतम गेस्ट हॉउस के निकट जलाने के लिये लकड़ी ला रहे थे| तभी अचानक अज्ञात हमलावर ने उनके ऊपर जान से मारने के इरादे से गोली मार दी| गोली की आवाज सून कर अफरातफरी मच गयी| हमलावर फरार हो गये|
घायल सभासद को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| इलाज के दौरान डॉ कमलेश शर्मा ने बताया की गोली सभासद के सीने में दिल के कुछ ऊपर लगी है| लेकिन वह खतरे से बाहर है| उपचार के बाद परिजन ने सभासद को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया| वही घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगो ने बताया की जब सभासद गेस्ट हॉउस के बाहर लकड़ी लदा रहे थे तो कुछ दुरी पर एक बाइक खड़ी थी| बाइक के पास ही एक युवक खड़ा था जो घटना के बाद से गायव हो गया| फ़िलहाल घटना के कारण का अभी पता नही चल सका है|
मजे की बात है की जिस जगह पर घटना हुई उसी जगह पर पुलिस की पिकेट रहती है इसके बाद भी हमलावरों ने घटना को अंजाम दे दिया|

लोहिया अस्पताल में बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल, भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार व सत्यपाल सिंह भी पंहुचे|

[adrotate banner="2"]