पुराने विवाद पर चाचा-भतीजे सहित तीन को गोली मारी

Uncategorized

goli dhrmendrफर्रुखाबाद: दीपावली पर ही अपना बदला लेने के इरादे से परिवारी लोगो ने गोली मार कर तीन को घायल कर दिया| दो को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जबकि एक को पुलिस कोतवाली में ही बैठाये हुए है|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम रामनगर रायपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र रामप्रकाश ने बताया की उसके ही परिवारी रामरतन से उसका पुराना विवाद चलता है| कुछ समय पहले रामरतन ने उसके खिलाफ अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी| जिसमे बाद में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी| जिसको लेकर रामरतन उससे खुन्नस मानते है| बीती रात उन्होंने कुछ अपने साथियों को बुला लिया और उनके ऊपर हमला बोल दिया| रामरतन ने कई फायर भी किये| जिससे गोली लगने के कारण धर्मेन्द्र व उसके चाचा संतराम व राजेन्द्र पुत्र मटरू लाल निवासी रामनगर रायपुर घायल हो गये| घायल धर्मेन्द्र ने बताया जब उसने बचाव के लिए पुलिस को फोन किया तो पुलिस तकरीवन दो घंटे बाद घटना पर पंहुची और 108 एम्वुलेंस ने भी आने से मना कर दिया| धर्मेन्द्र का आरोप है कि पुलिस उसके चाचा राजेन्द्र सिंह को कोतवाली में ही बैठाये हुए है| फिलहाल घटना के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]