दीपावली पर मातम: खूनी हाईवे पर दरोगा के पुत्र सहित तीन की मौत

0
103

vipinफर्रुखाबाद: दीपावली पर तीन परिवारों की खुशियां अचानक मातम में तब बदल गयी| जब खूनी इटावा बरेली हाईवे पर दरोगा के पुत्र सहित तीन की मौत हो गयी| पुलिस ने तोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम परियुली खरदाई निवासी दरोगा दलवीर पुत्र दीवारी लाल वर्तमान में कन्नौज जनपद के तलैया चौकी में तैनात थे| दीपावली को वह अपने घर पर छुट्टी पर आये थे| दीवाली का पर्व मना कर वह नौकरी पर बापस जा रहे थे| उन्हें फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए उनका 19 वर्षीय पुत्र दिलीप बाइक से ला रहा था| जब वह हवाई पट्टी के निकट से गुजर रहे थे तभी अचानक दुर्घटना हो गयी|दुर्घटना में तीन बाइको पर सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी| जिसमे दरोगा का पुत्र दिलीप, 45 वर्षीय रमेश पुत्र बसंत लाल व 40 वर्षीय रविन्द्र पुत्र छेदालाल निवासी वनपोई मोहम्दाबाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| जिसमे एक को तो सीधा घटना स्थल से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया| वही दोनों दिलीप व रमेश के शव को लोहिया अस्पताल भेजा गया जंहा चिकित्सको ने उनके मृत होने की पुष्टि की| वही अभी तक दुर्घटना का कारण पता नही चल पाया| जब परिजन पंहुचे तो तीनो बाइक सवार घटना स्थल पर पड़े थे|
तीन मौत एक साथ होने की सूचना पर जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट महमूद आलम, तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह, शहर कोतवाल राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा राघवन कुमार सिंह, कादरी गेट चौकी प्रभारी कुलदीप दीक्षित लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा से दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| घटना में दीपावली की ख़ुशी को मातम में बदल दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]