पीएसआई ना मिलने पर बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

0
100

23_09_2014-23fkb10-c-2फर्रुखाबाद: बीएसएनएल कर्मचारियों ने मंगलवार को दूरभाष परिसर में 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

[adrotate banner="3"]

ज्वाइंट एक्शन कमेटी दूर संचार नई दिल्ली के आह्वान पर हुए धरने में कर्मचारी नेताओं ने पूर्व में हुए कई समझौतों को विभाग द्वारा लागू न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान अनुकंपा आधारित नियुक्तियां प्राप्त करने में होने वाली परेशानियां दूर किए जाने, ई-1 वेतनमान तुरंत लागू करने, एक माह के वेतन के बराबर पीएसआई (बोनस) भुगतान समेत अन्य मांगें की गई।

नेशनल फेडरेशन आफ टेलीकाम इम्पलाइज के कार्यवाहक जिला सचिव एसके अग्निहोत्री, अध्यक्ष रामप्रकाश, बीएसएनएल इम्पलाइज यूनियन के जिला सचिव महेश चंद्र अवस्थी, अधिकारी यूनियन के जिला सचिव भानुप्रताप आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष पद्माकर पालीवाल ने किया।

[adrotate banner="2"]