प्रशिक्षण का निरीक्षण करने आये डीएम गंदगी देख नाराज

0
103

dm lohiyaफर्रुखाबाद: लोहिया महिला अस्पताल में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लेने आये जिलाधिकारी वहां व्याप्त गंदगी व दुर्गध पर भड़क गए। उन्होंने महिला सीएमएस को हड़काते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।

[adrotate banner="3"]

लोहिया महिला अस्पताल के परिवार कल्याण विभाग में प्रसवोपरांत गर्भ निरोधक कार्यक्रम के अंतर्गत पीपीआईयूसीडी (पोस्ट पार्टम इंट्रा यूट्रिराइन कंट्रासैप्टिप डिवाइस) लगाने का महिला चिकित्सकों व प्रसव केंद्रों पर कार्यरत स्टाफ नर्सो को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान मंगलवार दोपहर बाद सीएमओ डा.राकेश कुमार के साथ प्रशिक्षण का जायजा लेने लोहिया महिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिला चिकित्सकों व स्टाफ नर्सो को कार्यक्रम के संबंध में निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने को कहा। महिला सीएमएस डा.सरोजबाला सिंह व सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रसव केंद्रों पर टीवी/वीसीआर लगाकर लोगों को कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी जाए। डीएम ने दिल्ली व लखनऊ से प्रशिक्षण देने आयी डा.आभा व डा.वृंदा से भी प्रसवोपरांत प्रसूता को लगाई जाने वाली पीपीआईयूसी डिवाइस के बारे में जानकारी ली।

प्रशिक्षण हाल से जाते समय महिला अस्पताल में गंदगी व फर्श से उठती दुर्गध पर डीएम भड़क गये। उन्होंने सीएमएस की क्लास लेते हुए पूछा कि फर्श पर पोछा लगाने में क्या फिनायल नहीं डाली जाती। उन्होंने नाराजगी जतायी।

[adrotate banner="2"]