फर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीते दिन विधालय अन्दर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़े में पकड़े गये शिक्षक को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|
विदित है की थाना क्षेत्र के रामश्याम शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में पढने वाली कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी कक्षा 9 की 14 वर्षीय छात्रा ने अपने ही गुरु पर संगीन आरोप लगाया था| छात्रा के परिजनों की तरफ से थाने में दी गयी तहरीर में कहा था की विधालय में विज्ञानं के अध्यापक आशाराम पुत्र राजाराम उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करते है| सोमबार को जब छात्रा सुबह विधालय गयी तो पूर्व की भांति शिक्षक ने उसकी छाती दबाते हुए कहा की सुबह विधालय समय से थोडा जल्दी आया करो और छुट्टी के बाद एक घंटा लेट जाया करो|
शिक्षक की इस हरकत से छात्रा सहम गयी और उसने घर आकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी| जिस पर आक्रोशित परिजन थाने पंहुचे और उन्होंने शिक्षक आशाराम के खिलाफ तहरीर दी| तहरीर मिलने के बाद दरोगा सीएलदिवाकर शिक्षक को पकड़ कर थाने ले आये|
देर रात पुलिस ने आरोपी शिक्षक आशाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया|



