शौच करने आये सेना भर्ती के युवक को खदेड़ा, पथराव

0
83

21_09_2014-21fkb8-c-2फर्रुखाबाद : सेना में भर्ती होने आये युवक रविवार सुबह फतेहगढ़ के मोहल्ला अंबेडकर कालोनी में शौच करने पहुंचे। नागरिकों ने युवकों को मारपीटकर खदेड़ दिया। दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला अंबेडकर कालोनी में रविवार सुबह सेना भर्ती में आये युवक घरों के निकट शौच करने पहुंच गये। जिस पर नागरिकों ने विरोध जताया। मोहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडों से युवकों के साथ मारपीट कर दी। जिस पर युवकों ने रेलवे लाइन के निकट पड़े पत्थर फेंके। जवाब में नागरिकों ने भी पथराव किया। युवकों के धमकी देने पर नागरिक काफी देर तक मोहल्ले में एकजुट होकर डटे रहे। पुलिस को सूचना दी गई।
फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।

[adrotate banner="2"]