फर्रुखाबाद: (शमसाबाद) नकली जेवरात बेचने के आरोप में सराफा दुकानदार ने दो युवकों को पड़ोसियों के सहयोग से पकड़कर मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला गोदाम में उमाशंकर शाक्य की शंकर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार दोपहर बाइक से दो युवक चांदी की करधनी बेचने पहुंचे। सर्राफा व्यापारी ने जांच कराई तो वह नकली निकली। नकली की बात सुन दोनों युवक भाग खड़े हुए। सर्राफ ने अन्य दुकानदारों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उमाशंकर ने बताया कि आरोपी युवक एक अगस्त को भी उनकी दुकान पर भाई हेमंत के पास कमर का गुच्छा चार हजार में गिरवी रख गया था। वह भी नकली है। उस पर युवकों ने पता साधौ सराय निवासी बालकराम लिखाया था। आज भी वहीं पता बता रहे थे। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मंजीत व क्षत्री निवासी अलीगंज के मोहल्ला लोहरी बताया, युवकों ने बताया कि उनका तीसरा साथी पवन बाइक लेकर भाग गया है। उसकी रिश्तेदारी गांव साधौसराय में है। पवन ने ही करधनी बेचने के लिए दी थी। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि पकड़े युवकों से पूछताछ की जा रही है।
नकली जेवर बेचने में दो को दबोचा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


