ईद मुबारक- वैसे चुनावी रोजा अफ्तारो की इस बार ठंडी रही बहार…

0
112

ROJA IFTAAR KAYAMGANJफर्रुखाबाद: सियासत भी कमबख्त बड़ी कुत्ती चीज है| जात-धर्म और अमीर-गरीब सबके बीच बड़ी खाई पैदा कर देती है| चुनावी मौसम हो तो होली और ईद के इतने मिलन और रोज अफ्तारी होती है कि चुनना पड़ता है कि किस किस के यहाँ जाए| चुनावी मौसम न हो तो न तो ढंग से रोजा अफ्तार खबरे बन पाती है और न कोई किसी को टोपी पहना पाता है| विधानसभा और लोकसभा चुनावो के बाद अगले साल जिला पंचायती का मौसम होगा| मगर तब तक एक और ईद और होली आ जाएगी| बात तो लोकसभा चुनाव के बाद की ईद की है| गिनती के सियासी अफ्तार हुए और उसमे भी भाजपा वालो ने तो बिलकुल रुख ही नहीं मिलाया? जनपद में नगर विधायक विजय सिंह और उद्योगपति पिक्को बाबू के इफ्तार के सिवाय कोई बड़ी चर्चा में भी न आया| सियासत करने वालो ने ठेके (आयोजको को पैसे देकर) पर एक भी रोज अफ्तार न कराया|

[adrotate banner="3"]

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इफ्तार पार्टियो से आखिरकार दूरी क्यो बनाई ? भाजपा की लगातार बदल रही इस राजनीति के पीछे क्या मंशा है ? कई सवाल कौंध रहे है चौराहो पर चर्चा के साथ टाइम पास करने वालो के| ईद बड़े धूमधाम से मणि मगर उतनी धूमधाम नहीं दिखाई पड़ी जितनी चुनावो से पहले की ईद की थी| वोटो की खातिर तब मुस्लमान खूब सियासतदानों को याद आये थे| चुनावो बाद करते बड़े बड़े रोजा अफ्तार तो समझते मुसलमानो को वोटर से ज्यादा भी कुछ समझते है ये सियासत वाले|

बरहाल फर्रुखाबाद में ईद की खूब धूम रही| घर घर सिमैयाँ मुसलमानो के घर भली ही बनी हो, मिठास और स्वाद हिन्दुओ ने भी उतना ही चखा जितना मुसलमानो ने| सूखी सिमैयाँ, दूध वाली सिमैयाँ, दही-बड़ा और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और लजीज पकवान| लोग गले मिले और एक दूसरे को मोहब्बत का पैगाम दिया| मगर इन सबके बीच सियासत की बात हुई| यकीन नहीं आता तो चुनावो से पहले हुई ईद के दौरान जो खबरे सुर्खियां बनी थी उनकी एक बानगी देखिये- (पुरानी खबरों का नया लुफ्त JNI के सिवाय दूसरी जगह न मिलेगा)|

 

रोजा अफ्तारः उस्ताद ने पहनाई रामेश्वर को टोपी

बरिश के बावजूद नरेंद्र सिंह के रोजा अफ्तार में उमड़ी मुस्लिमों की भीड़

धर्म की सियासत- नरेन्द्र सिंह और विजय सिंह का रोज़ा अफ्तार का दावतनामा

अहमद के यहां अफ्तार के बाद सलमान ने दी मनोज के घर दस्तक

जिला पंचायत अध्यक्ष व होमगार्ड राज्य मंत्री का जबाबी अफ्तार कल

विधायक के रोजा अफ्तार में उमड़ी हजारों की भीड़, दलीय सीमाये टूटीं

सियासी अफ्तार: एक ही दस्तरख्वान, फिर भी हावी रहीं पार्टियां

 


बाबी के रोजा अफ्तार बहाने सचिन का शक्ति प्रदर्शन

रोजा अफ्तार के बहाने सचिन और ताहिर का मिशन 2014

सचिन यादव की 7 को रोजा अफ्तार की दावत से चुनावी बिगुल फूकने की तैयारी!

हाजी अहमद अंसारी के रोजा अफ्तार में उमड़ा मुस्लिम समुदाय

ख्वाजा अहसन अली के उर्स में उमड़ी हजारों की भीड, रोजा अफ्तार का आयोजन

जमालुद्दीन के रोजा अफ्तार में रामेश्वर के लौट जाने के बाद पहुंचे मंत्री नरेन्द्र सिंह

सियासी रोजा अफ्तारः मीडिया के सामने मुंह दिखाने और छिपाने की मजबूरियां

 

[adrotate banner="2"]