फर्रुखाबाद:(कमालगंज) चकबंदी के लिए पुन: सिमिति बनाने गये चकबंदी कर्मियों को दबंग ग्रामीणों ने बैठक की जानकारी ना देने तथा मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाकर बंधक बना लिया| उनके सरकारी अभिलेख फाड़ दिये| सुचना पर पंहुची पुलिस अरोपियो को पकड़ कर थाने ले आयी| चकबंदी कर्मियों ने तीन नामजद व एक सैकड़ा अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी है|
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौसपुर में पंहुचे चकबंदी कर्ता श्रीराम, श्रीराम दत्त के आलावा लेखपाल ब्रजेश कुमार, लिपिक महेंद्र प्रताप चकबंदी प्रक्रिया के लिए समिति गठित कर रहे थे उसकी समय गांव के ही अमर सिंह पुत्र लीलाधर निवासी गुगौरा, राजेन्द्र पुत्र जोगराज निवासी कुंदन नगला, नन्हे पुत्र जयलाल निवासी चौसपुर आ गये और कहा की उन्हें समिति गठन की कोई जानकारी नही दी गयी और गदर शुरू कर दिया जिस पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गये| आरोप है की ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी कार्यवाही पुस्तिका फाड़ दी| चकबंदी कर्मियों ने यह जानकारी पुलिस को दी तो थाना पुलिस ने पंहुच कर आरोपी अमर सिंह के साथ अन्य कई लोगो को थाने ले आयी|
चकबंदी कर्मियों ने उक्त तीन नामजद व एक सैकड़ा लोगो के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी है| थाने में फिलाहल दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है|
दबंगो ने चकबंदी कर्मियों को बंधक बना कर अभिलेख फाडे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


