वार्षिकोत्सव: सुन्दर कांड पाठ में जमकर नाचे बजरंगबली

0
136

SUNDAR KAANDफर्रुखाबाद: सुन्दर कांड पाठ सिमिति चिंतामणि के वार्षिकोत्सव में बजरंगबली का नृत्य देख लोग भाव बिभोर हो गये| कलाकार ने हनुमान के मनो दर्शन ही करा दिये| हनुमान जी ने नृत्य के दौरान प्रसाद भी वितरण किया जिसको लेने के लिए भक्तो में होड़ लगी रही|
वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ बैदिक मंत्रो से हुआ| कार्यक्रम से पहले हवन का आयोजन किया गया जिसके बाद सुन्दर कांड पाठ संगीत की धुन पर शुरू किया गया| नगर मे आयोजित किये जाने वाले सुन्दरकांड पाठ सिमिति के वार्षिकोत्सव में बड़ी सख्या में लोग उमड़े|
सिमिति के अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह किशोर ने बताया कि नगर में भव्य सुन्दरकांड पाठ का आयोजन होता है, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ ,भजन, भव्य आरती की प्रस्तुति दी जाती है।
संरक्षक महेश चन्द्र ने बताया कि सुन्दरकाण्ड के पाठ से गृहदोष के साथ वातावरण को शुद्धता के लिए घर -परिवार में बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित करवा रहे है। सिमिति के द्वारा किसी भी प्रकार की भेदभाव रहित शक्ति को लेकर पाठ का हर-जगह आयोजन किया जाता है।
सुन्दर कांड में हनुमान जी का नृत्य लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा| अशोक वर्मा, दीपक गौड़, अनूप मिश्रा, अशोक अग्रवाल, भारत सिंह, अतुल गुप्ता, विनीत तिवारी सुबोध मिश्रा, सुधांशु शुक्ला, श्रीराम अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]