खनन- किसान अपने खेत से उठा सकते है 5 ट्राली मिटटी

0
150

dm 2फर्रुखाबाद: किसान दिवस पर कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले भर से 200 किसानो को बुलाया गया था| किसानो को संभावित सूखे की स्थिति में कैसे खेती करे इस पर कृषि विभाग की और से जानकारी दी गयी| किसानो की कशी संबंधी समस्याओ को मौके पर ही जिलाधिकारी ने निस्तारित करने का प्यास किया| एक किसान ने अपने खेत से मिटटी उठाये जाने की अनुमति मांगी तो डीएम ने बताया की किसानो को अपने खेत से 5 ट्राली मिटटी के खनन की अनुमति है|

[adrotate banner="3"]

ग्राम अमेठी जदीद के किसानो ने गाव में सरकारी ट्यूबल की मांग की| इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप से गाव में नलकूप लगाने के लिए सर्वे कराकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी दिए| किसान सम्मेलन में मुख्य विकास अधिकारी, कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि प्रसार, एल दी एम राधेश्याम दुबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्कर कुमार आदि ने भी अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी किसानो को मुहैया करायी|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]