ब्रेकिंग न्यूज: हत्यारोपी को दिनदहाड़े गोली से भूना,हालत गम्भीर

0
122

jubair khanफर्रुखाबाद: बुधवार दोपहर अचानक एक युवक के गोली मार कर हमलावरों ने सनसनी फैला दी| पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है और घायल के परिजनों को सूचना दी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल के पीछे मोहल्ला अमेठी जदीद निवासी 28 वर्षीय युवक जुवैर खान पुत्र इन्द्रिश ने आवास विकास के एक अस्पताल से दवाई ली और वह लोहिया अस्पताल के पीछे बने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नाथ कटियार के मकान की तरफ पंहुचा| उसी दौरान कुछ हमलावरो ने उसके गोली मार दी और फरार हो गये| सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस को उसके पास से एक पेन कार्ड व दवाई का पर्चा मिला है|
घायल जुबैर ने बताया की उसे अमेठी के ही निवासी नईम, सबलू व गुड्डू ने घेर लिया और नईम ने तमंचे से उसको गोली मार दी| शहर कोतवाल सुनील कुमार भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| हालत गम्भीर होने पर उसे नालामछरठा स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया है|
जरदोजी कारीगर को गोली मारकर हत्या करने का आरोपी है जुवैर खान —-
बीते तकरीवन सात महा पूर्व 24 जनवरी को जरदोजी कारीगर नदीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह गांव के नजदीक बाग में मिलने से सनसनी फैल गई थी । नदीम शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी जदीद निवासी अनीस का 32 वर्षीय पुत्र था। उसका शव गांव के नजदीक श्याम कोल्ड स्टोरेज वालों के यूकेलिप्टिस के बाग में पड़ा देखा गया। नदीम की दो गोली मारकर हत्या की गई, दोनों गोलियों के निशान सीने के पास देखे गये थे। बताया गया कि नदीम सायं छह बजे घर से निकला था। देर रात घर न पहुंचने पर उसे गांव के अलावा अन्य सभी ठिकानों व रिश्तेदारियों में तलाश किया गया था|
इसी हत्या कांड में जुबैर खान को आरोपी बनाया गया था| जिसकी तारीख पर वह अदालत जा रहा था जब हमलावरों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]