सामान रखने के विवाद में दुकानदारो में चले चाकू, आठ का शांति भंग में चालान

maarpitफर्रुखाबाद: दुकान के आगे अपना- अपना सामान रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया जिसमे आपस में चाकू चल गये पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगो का शांति भंग में चालान कर दिया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपूरा इज्जत खां निवासी मोहम्मद नईम पुत्र इकराम की दुकान में मोहल्ले का ही मोहम्मद रहीस चूड़ी की दुकान किये है| नईम अपनी एक दुकान में कपड़ा बेंचता है| दोनों में दुकान पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है| मंगलवार को दोनों अपनी दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर भीड़ गये| दोनों में जमकर मारपीट व गली गलौज भी हो गया| पुलिस ने मौके पर पंहुच कर विवाद शांत करा दिया | कुछ समय के बाद फिर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गये और जमकर मारपीट हो गयी| चाकू चलने से दोनों पक्षों के लहिक पुत्र रहिस व गुलजार पुत्र इस्लाम घायल हो गये| पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है| वही पुलिस ने दोनों पक्षों के मोहम्मद जावेद, लईक पुत्र रहिस व मोहम्मद नईम पुत्र इकराम, गुड्डू, गुलजार पुत्र इस्लाम सहित आठ लोगो का शांति भंग में कार्यवाही की है|