ध्यान मनुष्य को गलत रास्तो पर भटकने से बचाता है: डीएम

0
100

dmफर्रुखाबाद: प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय के एक समारोह में पंहुचे जिलाधिकारी ने कहा की ध्यान मनुष्य को कई गलत मार्गो पर जाने से रोकता है| इस लिए प्रतिएक मनुष्य को ध्यान की तरफ ध्यान देना चाहिए|
जेएनवी रोड स्थित ब्रह्मा कुमारी आश्रम में आयोजित मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती “मम्मा” के पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने कहा की ईश्वरीय विश्व विधालय लोगो को गलत मार्गो से हटा कर समाज को भटकने से बचा रहा है| यंहा के बैठे लोगो में मै संतुष्टता व दिव्यता का दर्शन कर रहा हूँ| उन्होंने कहा की माँ का स्थान सबसे उच्च है|जिलाधिकारी की पत्नी निशा चौहान ने जगदम्बा माँ को पुष्प अर्पित किये|
केन्द्रीय कारागार कलर वरिष्ठ जेल अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ला ने कहा की महिलाये ही एक दिन अपनी पवित्रता के बल पर विश्व में नैतिकता से अध्यात्मिक क्रांति लायेगी| केंद्र प्रभारी बी के सुमन ने भी अपने विचार रखे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]