मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अमेरिका से मुंबई लौट आई हैं। अब से थोड़ी देर पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंची। नेस वाडिया से विवाद को लेकर मुंबई पुलिस प्रीति की वापसी का इंतजार कर रही थी। माना जा रहा है कि प्रीति आज पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करा सकती हैं।
गौरतलब है कि प्रीति ने 12 जून की रात नेस के खिलाफ बदसलूकी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में प्रीति विदेश चली गई थीं। मुंबई पुलिस ने भी अपने बयान में बताया था कि प्रीति इसी हफ्ते अपना बयान दर्ज कराएंगी।
प्रीति और नेस किंग्स इलेवन पंजाब टीम के को-ऑनर हैं साथ ही दोनों अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे। लेकिन 30 मई की रात ना जाने ऐसा क्या हुआ कि प्रीति को नेस के खिलाफ थाने में शिकायत करनी पड़ी। दोनों का 2009 में ब्रेकअप हो गया था हालांकि इनके कारोबारी रिश्ते अबतक थे लेकिन इस घटना से इनके बीच की कड़वाहट सबके सामने आ गई है।
अमेरिका से वापस लौंटी प्रीति, पुलिस दर्ज करेगी बयान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


