फर्रुखाबाद: अबैध बालू खनन कर ले जायी जा रही ट्रेक्टर ट्राली को सीज करने पर गुस्साये खनन माफिया सचिन यादव के कार्यवाहक थानाध्यक्षको फोन पर जान से मारने की धमकी देकर गालीगलौज कर दिया| दरोगा ने खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र कार्यवाहक प्रभारी जगमोहन भदौरिया ने बताया की वह बीती रात तकरीवन आठ बजे गस्त पर थे जब वह हथियापुर क्रासिंग से बीबीगंज की तरफ से आ रहे थे उसी समय बीबीगजं की तरफ से एक ट्रेक्टर बालू भरकर ले जा रहा है| उसकी जाँच पड़ताल करने पर पता चला की बालू अबैध रूप से लाई जा रही है जिस पर गाड़ी को थाने में खड़ी करा दिया| रात तकरीवन नौ बजकर तीस मिनट पर थाने के सीयूजी पर 9452237686 पर फोन आया और फोन पर बोलने बाले ने अपना नाम सचिन यादव बताया और कहा की तुमने मेरी गाड़ी कैसे सीज कर दी| दरोगा के साथ गालीगलौज करने के बाद युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी|
कार्यवाहक दरोगा जगमोहन भदौरिया ने आरोपी खनन माफिया सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|
कार्यवाहक थानेदार ने सचिन यादव के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


